युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव का मंगरा में भव्य स्वागत, विधायक ने दी शुभकामनाएं

बरवाडीह (लातेहार)

मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह के मंगरा स्थित आवास पर शुक्रवार को युवा कांग्रेस के नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित यादव का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक रामचन्द्र सिंह ने अमित यादव को अंगवस्त्र भेंट कर, पुष्पगुच्छ देकर एवं मिठाई खिलाकर उनके नव दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है और अमित यादव के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त व सक्रिय होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि युवा शक्ति के साथ मिलकर संगठन जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा तथा आम जनता की आवाज को बुलंद करेगा।कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू, कुलेश्वर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने अमित यादव के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply