बरवाडीह (लातेहार)
पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत गाड़ी पीएफ में गुरुवार को मजदूरों की बजाय जेसीबी मशीन से डोभा की खुदाई कराई जा रही थी।जिसे सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए डोभा निर्माण कार्य को बंद कराया। ग्रामीण मजदूरों का कहना है कि पीटीआर क्षेत्र के गरीब मजदूर काम के अभाव में दूसरे रज्य में पलायन कर रहे है। वही वनकर्मी गरीब मजदूरों के हित कार्य नही कर के जेसीबी से डोभा की खुदाई करवा रहे है।जिस कारण ग्रामीणों मजदूरों के समक्ष रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ओर ग्रामीण मजदूर पलायन को मजबूर है दुसरी ओर वन विभाग के कर्मी जेसीबी मशीनों का उपयोग कर मजदूरों के हक पर डाका डाल रहे है।वही ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मी के द्वारा मजदूरी के नाम पर भोले भाले ग्रामीण मजदूर , ट्रेकर गार्ड एव उनके स्वजन के सदस्यों के खाते मे फर्जी तरीको से मजदूरी का पैसा डालते है और उन्हे दबाव बनाकर पैसे की निकासी करवा लेते है।ज्ञात हो कि पीटीआर से प्रभावित गांवों में ग्रामीण मजदूरों को मजदूरी के अलावा और कोई विशेष लाभ नहीं दिया जाता है।जबकि पीटीआर क्षेत्र से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को पीटीआर क्षेत्र के जानवरो से फसल की काफी नुकसान होता है। इस सभी मामले को लेकर ग्राम गाड़ी और मतनाग के सैकड़ो ग्रामीणों ने जमकर घंटो हंगामा करते हुए डोभा की खुदाई कर रहे जेसीबी मशीन को बंद कराया और वन कर्मी और ग्रामीणों के बिच खूब नोकझोंक हुई।

