पत्रकार को पितृशोक,कई लोगों ने जताया दुख

विश्रामपुर (पलामू) ;

हिंदी दैनिक आजाद सिपाही के पलामू जिला ब्यूरो चीफ जयकांत शुक्ला के पिता जगदीश शुक्ला का निधन बुधवार को हो गया.वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे.उन्होंने डंडीला खुर्द स्थित आवास पर 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली.वे अपने पीछे चार पुत्र व दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं.स्व.जगदीश शुक्ला सेवानिवृत रेलकर्मी थे.उनका दाह संस्कार आज ही गांव के मुक्तिधाम पर कर दिया गया.मुखाग्नि छोटे पुत्र सत्यम शुक्ला ने दी.अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुये.इधर उनके निधन पर कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है.दुख व्यक्त करने वालों में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम,पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी,बसपा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह,जिला पार्षद विजय रविदास,पूर्व प्रमुख संतोष चौबे,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय सहित कई लोगों का नाम शामिल है.

Leave a Reply