हरिहरगंज ( पलामू )
पिपरा थाना पुलिस की एक सकारात्मक पहल ने कई लोगों के चेहरों पर खोई हुई मुस्कान लौटा दी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में दर्ज सन्हा के आधार पर गुम 9 मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को असल मोबाइल धारकों को सौंपा । यह पहल न सिर्फ तकनीकी दक्षता का उदाहरण है बल्कि आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा को भी मजबूत करता है। थाना प्रभारी बिमल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशन में तकनीकी जांच और मोबाइल की लोकेशन ट्रैक के आधार पर कार्रवाई की गई। बरामद किए गये मोबाइल जांच पूरी होने के बाद 9 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को थाना परिसर में सौंप दी गई। वहीं मोबाइल मिलने के बाद लोगों में खुशी देखी गई। इसके लिए लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बिमल कुमार एसआई नकुल शर्मा सहित पुलिस के कई जवान मौजूद थे।

