हरिहरगंज (पलामू)
शहर स्थित वृंदा रिसोर्ट में गुरुवार को समारोह आयोजित कर क्षेत्र के नवनियुक्त सहायक आचार्यों को सम्मानित किया गया। पारा शिक्षक संघ के हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार राय ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता, विशिष्ट अतिथि पारा शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव सिंटू सिंह तथा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ समारोह का उद्घाटन किया। इससे पहले समारोह के अतिथियों, अन्य शिक्षकों तथा समाजसेवियों को अंगवस्त्र तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। बाद में क्षेत्र के नवनियुक्त सहायक आचार्यों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्र निर्माता शिक्षक का स्थान समाज में सबसे ऊंचा होता है। पारा शिक्षकों ने सहायक आचार्य का पद लेकर सरकार को आइना दिखाया है कि उनके अंदर भी बेहतर शिक्षक होने की क्षमता है उन्होंने सरकार से शेष रिक्त पदों पर भी पारा शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। वहीं संघ के प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रदेश में कार्यपालिका ही नियम बना रही है। विधायिका मौन है। जिससे शिक्षकों को परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। जबकि जिला अध्यक्ष ने कहा कि सहायक अध्यापक से सहायक आचार्य तक का सफर संघर्षों से पटा हुआ है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को सम्मान दें। कार्यक्रम का संचालन विद्वान शिक्षक नीरज कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर अजप्टा के संतोष कुमार राय, नरेंद्र पांडे, अद्रेश कुमार यादव, अभिलाषा कुमारी, उषा सिंह, डॉ राजकुमार, डॉ ओरेंद्र यादव, समाजसेवी राजीव रंजन, राजकुमार गौतम, सरोज प्रसाद कुशवाहा, गंगा जायसवाल, डॉ एसपी वर्मा,
कृष्णनंदन जी, राजकुमार पासवान, सुरेन्द्र प्रसाद,शंकर प्रसाद, कुंदन यादव, अखिलेश मेहता, शंभू यादव, मृत्युंजय सिंह, संजय मेहता, दिनेश कुशवाहा, उदय गुप्ता, बसंत कुमार, उपेंद्र यादव, सोनू जायसवाल, प्रेमगौरव, अजय मेहता, मुबारक हुसैन, धर्मेंद्र, रामजी यादव, जुबेर आलम, दीपक, चितरंजन सहित बड़ी संख्या शिक्षक उपस्थित थे।

