हरिहरगंज ( पलामू )
पुरानी बस स्टैंड के समीप स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे । जिन्होंने अपने विचार व्यवहार और कार्यशैली से देश को नई दिशा दी । वे एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील कवि व सशक्त वक्ता के रूप में सदैव याद किए जाऐंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलू बलराम भाजपा के वरिष्ठ नेता मुन्ना विश्वकर्मा, मनीष कुमार सिंह, महेंद्र सिंह,करण राजवीर , मुन्ना मेहता, भीमसेन शर्मा, अजय सिंह ,राजेश दास , रामवृक्ष मस्ताना सहित कई लोग उपस्थित थे ।

