पंडवा (पलामू)
जब तक राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं होगी राज्य का विकास संभव नहीं है उक्त बातें वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कही वे शनिवार को पड़वा के छेछौरी मे धान क्रय केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर किसानों को संबोधित कर रहे थे । कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करना है। ताकि राज्य का समुचित विकास हो सके। कहा की इस बार हमारी सरकार किसानों से ₹2450 धान क्रय कर रही है। आप सभी किसान सरकारी क्रय केंद्र पर जाकर धान बेचे। कहा कि इस वर्ष पूरे पलामू जिले में 63 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें 17 धान क्रय केंद्र पाटन- छतरपुर विधानसभा में खुला है। कहा कि सड़क, शिक्षा, बिजली व पानी के साथ-साथ किसानों को सशक्त बनाने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार कृत संकल्पित है और इसी उद्देश्य से धान क्रय केंद्र खोला गया है। जहां धान बेचने पर 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में राशि उपलब्ध होगी। इसके पूर्व वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने छेछौरी व लोहड़ा पैक्स का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष ब्रजभूषण मेहता, श्रीराम मेहता,मुखिया राजीव रंजन, राज कमल तिवारी, लक्ष्मण दुबे , अनुज सिंह, राजीव रंजन सिंह, दीपक प्रसाद, पिंटू सिंह, विजय मेहता ,शिव मेहता, जितेंद्र विश्वकर्मा, अफजल हुसैन, जितेंद्र मेहता, दिलीप कुमार सहित दर्जनो किसान उपस्थित थे।

