मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक संपन्न

21 दिसंबर को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं कंबल वितरण कार्यक्रम

मेदिनीनगर (पलामू)

मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अर्बन रेस्टोरेंट, पुलिस लाइन रोड में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 21 दिसंबर 2025, दिन रविवार, को प्रातः 10:00 बजे से स्थानीय माँ दुर्गा बैसाखूर मंदिर, जमुने ग्राम के प्रांगण में एक मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही चैंबर सदस्यों के सौजन्य से वृद्ध जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण भी किया जाएगा।

चैंबर के अध्यक्ष श्री विकास सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए इस शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति रहेगी। शिविर में प्रमुख रूप से

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ,

न्यूरो सर्जन डॉ. रवीश कुमार,

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार एवं डॉ. गौरव विशाल,

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय कुमार,

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित कुमार,

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत कुमार,

डॉ. आनंद मोहन, डॉ. विनीत कुमार सिंह,

जनरल फिजिशियन डॉ. सरोज,
सहित अन्य चिकित्सकों की पूरी टीम मौजूद रहेगी।

इसके अतिरिक्त एडवेंट पैथोलॉजी एवं यूनिट पैथोलॉजी के सहयोग से शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी तथा मरीजों को आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।

चैंबर के उपाध्यक्ष श्री गुरबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एक नवगठित संगठन है, जो व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। धार्मिक स्थल पर इस प्रकार का वृहद सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना संगठन की सामाजिक सोच, समाज के प्रति जुड़ाव एवं उत्तरदायित्व को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज के वे जरूरतमंद वर्ग, जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार को आगे बढ़ाने में योगदान रहता है, अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। ऐसे में चैंबर का यह दायित्व बनता है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्गों को आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएं।

बैठक में मुख्य रूप से श्री श्रीकांत कुमार, श्री पीयूष कुमार, श्री विवेक अग्रवाल, श्री संतोष गुप्ता, श्री जनार्दन अग्रवाल, श्री निलेश चंद्र, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री वरुण जायसवाल , किशन चोपड़ा , विपिन वर्मा एवं श्री रणजीत मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply