विश्रामपुर (पलामू)
बिश्रामपुर नगर व अंचल क्षेत्र में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी है.पारा नौ डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है.जिससे आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.इसी बीच रेहला थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी भोला भुइयां (65) की मौत
बीती रात ठंड लगने से हो गयी.मृतक अपने घर में सोया हुआ था.देर रात वह कड़ाके की ठंड से ठिठुरने लगा.देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी.सोमवार खबर मिलने पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत यादव उर्फ मुन्ना यादव,जिला योजना समिति सदस्य संजय बैठा व सुरेंद्र भारती मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया. साथ ही दाह संस्कार हेतु आर्थिक मदद भी किया.मौके पर दीपू कुमार,प्रमोद भुइयां,शंभू भुइयां,राजकुमार राम,प्रवेश राम,प्रदीप राम,दीपक भूईया,सुरेंद्र राम,दिनेश राम,गोरख राम,रमेश राम,द्वारिका राम सहित कई लोग मौजूद थे.

