नप प्रशासन की उपेक्षा से वार्ड 18 में समस्याओं का अंबार : नईमुदिन अंसारी

विश्रामपुर (पलामू)

नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष के प्रतिनिधि नईमुदिन अंसारी ने सोमवार को वार्ड 18 का भ्रमण किया.इस दौरान ग्रामीणों ने अंसारी को वार्ड के कई समस्याओं से अवगत कराया.उन्होंने ग्रामीणों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के समाधान हेतु सार्थक प्रयास किया जायेगा.क्षेत्र भ्रमण के बाद अंसारी ने पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि नप प्रशासन की उपेक्षा से वार्ड 18 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है.इस वार्ड का लगभग सभी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ा हुआ है.साफ सफाई का कार्य भी बंद है.जिस कारण हर जगह गंदगी ही गंदगी है.उन्होंने बताया कि वार्ड 18 के नावाडीह कला गांव में जोड़ा तालाब है.जिसका जीर्णोद्वार व सौंदर्यीकरण निवर्तमान अध्यक्ष हलीमा बीबी के कार्यकाल में लगभग सात वर्ष पूर्व कराया गया था.नप प्रशासन की उदासीनता के कारण यह तालाब फिर से जीर्णशीर्ण अवस्था में चला गया.तालाब के किनारे लगा स्ट्रीट लाइट मरम्मत के अभाव में खराब हो चुका है.लोक आस्था का महापर्व भी छठव्रतियों ने अंधेरे में मनाया.उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं की जानकारी नप पदाधिकारियों को दे दी गयी है.अगर एक सप्ताह के अंदर वार्ड 18 के समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन का रुख अख्तियार किया जायेगा.मौके पर सुदेश्वर चंद्रवंशी,नरेश राम,उदेश्वर चंद्रवंशी,मंजीत राम,लल्लू राम,गोविंद चौधरी,संतोष राम,मंटु चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply