विश्रामपुर (पलामू)
रेहला पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे आरोपी मिठू सिंह उर्फ़ नितेस के घर पर सोमवार को इस्तेहार चिपकाया.एसआई दीप नारायण ने बताया कि गुरहा गांव निवासी रवींद्र सिंह का बेटा मिठू सिंह रेहला थाना कांड संख्या 96/2024 का मुख्य आरोपी है.जो पिछले एक साल से फरार चल रहा है.मिठू सिंह के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी इस्तेहार को आज उसके घर पर परिजनों व ग्रामीणों की उपस्थिति में चिपकाया गया.एएसआई चंदन कुमार नाहर ने कहा कि अगर इसके बावजूद भी आरोपी मिठू सिंह न्यायालय में पेश नहीं होता है तो उसकी संपति कुर्क की जायेगी.

