विश्रामपुर (पलामू) :
प्रखण्ड अंतर्गत गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली मे युवा जागृति सेवा मंच द्वारा गुरुवार को महापर्व छठ पूजा को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया.अभियान के तहत गॉव के हर गली मुहल्ला व छठ घाट तक के रास्ता की सफाई की गयी.मंच संस्थापक बचन देव चौधरी ने बताया कि छठ घाट की साफ सफाई पहले ही की जा चुकी है.पहली बार सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा अर्चना होगी.मौके से मंच के अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा,उपाध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी,महासचिव उमेश चौधरी, सचिव कमेश चौधरी,कोषाध्यक्ष छोटू चौधरी,उप कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, मिडिया प्रभारी विशाल कुमार सिंह, संरक्षक गोविन्द चौधरी,विनय राम,राज कुमार चौधरी,रंजीत कुमार,प्रमोद चौधरी, व्यवस्थापाक सोनू चौधरी,जितेन्द्र, राकेश,सुभाष,श्रीकांत,रंजीत,मंतोष, अविनाश,राकेश,राहुल,अर्जुन चौधरी, मुकेश चौधरी सहित मंच के सभी पदाधिकारी – सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे.

