मेदिनीनगर (पलामू )
जरासंध जयंती सह चंद्रवंशी मिलन समारोह ऐतिहासिक होगा। आज अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा पलामू द्वारा मेदिनीनगर शहर के पलामू क्लब के सभागार में जरासंध जयंती मनाने हेतु समाज के महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है इस बैठक में समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित हुए इस बैठक का अध्यक्षता विकास कुमार विकी, एवं संचालन आनंद कुमार ने किया। आज के बैठक में सर्व समिति से जरासंध जयंती सहचंद्रवंशी मिलन समारोह के अध्यक्ष पद के लिए सर्व समिति से शैलेंद्र कुमार शैलू महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पप्पू उपाध्यक्ष रणजीत कुमार एवं संजय चंद्रवंशी का चयन किया गया। अगली बैठक में कमेटी का पूर्ण रूप से विस्तार किया जाएगा।इस अवसर पर शैलेश चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज को मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा और गलत का विरोध करना होगा तथा जो समाज के लिए निस्वार्थ भावना से कम कर रहे हैं उनकी मदद करनी होगी, सुधीर कुमार ने कहा कि चंद्रवंशी समाज में तेजी से बदलाव हो रहा है यह भविष्य के लिए अच्छी संकेत है विजय चंद्रवंशी ने कहा कि हम सबको संगठित रहना होगा तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा कि इस बार जरासंध जयंती समारोह सह चंद्रवंशी मिलन समारोह हर दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक होगा जो समाज को नई दिशा दशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर सचिन कुमार, नीरज वर्मा,, महेश चंद्रवंशी कोमल कुमार अंकू, अभय वर्मा,आकाश कुमार, रितेश कुमार विनोद कुमार नरेश चंद्रवंशी, रामलाल चंद्रवंशी कुंदन कुमार, संजय चंद्रवंशी, तथा काफी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग उपस्थित थे ।

