नगर परिषद के मुख्य पांच चौक -चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण

स्थलीय निरीक्षण के बाद ड्रोन से किया गया सर्वे

विश्रामपुर (पलामू)

बिश्रामपुर नगर परिषद के पांच प्रमुख चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा.इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है.सौंदर्यीकरण का कार्य नगर विकास विभाग व जुटको मिलकर करेंगे.संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित चौक – चौराहों का पूर्व में ही स्थल निरीक्षण किया जा चुका है.अब ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया जा रहा है.नगर प्रबंधक प्रभात कुमार ने बताया कि नप मुख्यालय स्थित गांधी चौक,बी मोड़ चौक,महिला मंडल चौक,रेहला महावीर चौक व थाना चौक सौंदर्यीकरण के लिये चुना गया है.इसके अलावा पंचमुखी मंदिर सह साप्ताहिक बाजार प्रांगण के भी सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा गया है.उन्होंने कहा कि बिश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र को सुंदर व स्वक्ष बनाये रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.मौके पर कई नप कर्मी व सर्वेयर मौजूद थे.

Leave a Reply