- मामला रेहला थाना क्षेत्र के रकसाहा गांव का
विश्रामपुर (पलामू) :
रेहला थाना क्षेत्र के रकसहा गांव में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से झूलता मिला है.मृतिका की पहचान रकसहा गांव के अवधेश चौधरी की 28 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुयी है.
रेहला पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेदनीनगर भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार रकसहा गांव निवासी अवधेश चौधरी की पत्नी पुष्पा देवी सोमवार को देर सुबह तक जब वह नही जगी,तब घर के अन्य सदस्य उसे जगाने गये.बहुत आवाज देने के बाद भी जब वह नही जगी,तब उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी.पड़ोसियों ने धक्का देकर दरवाजा तोड़ा और अंदर गये तो पुष्पा देवी फंदे से झूलते मिली.परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना रेहला पुलिस को दी.जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से उतारा.थाना प्रभारी गुलशन बिरुवा ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो यह मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी.वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

