प्रभु राम बने एससी एसटी कर्मचारी संघ का अध्यक्ष

अशोक कुमार महासचिव चुने गए

मेदिनीनगर (पलामू)

रविवार को पेंशनर भवन में पलामू जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से प्रभु राम अध्यक्ष व अशोक कुमार महासचिव चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड प्रदेश कमेटी के नंद कुमार पासवान एवं रघुराई राम मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष भिखारी राम ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कुलदीप सिंह ने कहा की यह समय एकजुट रहने का है। इसके लिए संघ को मजबूत बनाना होगा तभी सभी एकजुट होंगे। उन्होंने कहा की कोई भी सरकार हो वो अपने हिसाब से चलती है , सरकारें बनती है फिर दूसरी आती है पर संघ टीका रहता है। यही संघ की असली ताकत है। इसलिए अपनी निजी स्वार्थ से ऊपर उठते हुए संघ को मजबूत बनाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष ललन कुमार पासवान ने सभी नए पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा की जिस तरह से संघ के सदस्य नए पदाधिकारियों का सम्मति से चुनाव किया है वो अनुकरणीय है। उनके इस भरोसे को कभी टूटने नही दिया जायेगा। उन्होंने कहा की पलामू जिला इकाई केंद्रीय समिति के साथ मिलकर संघ को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस चुनाव में अन्य पदाधिकारियों में अजय कुमार प्रकाश, कृष्णा नंदन राम, अरविंद कुमार राम, जगदीश चौधरी उपाध्यक्ष, दशरथ सिंह कोषाध्यक्ष, जय बहादुर पासवान एवं श्रवन राम संयुक्त सचिव, उदय राम संगठन सचिव, आयुष कुमार कार्यालय सचिव, विनोद कुमार मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार अंकेक्षक चुने गए। बतौर वक्ता संजय कुमार, उमा शंकर पासवान, दुर्गा राम, विनय मांझी, गोपाल राम, राम स्वरूप राम, विनोद पासवान, विनय कुमार, जगरनाथ राम आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव श्यामलाल उरांव ने किया।

Leave a Reply