आदर्श आचार संहिता को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालन के लिए संबंधित पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की अध्यक्षता में ब्लॉक बी सभागार में किया गया।

इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार सभी कार्यों को अधिकारियों व पदाधिकारियों के साझा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बाहर से आने वाले अतिरिक्त अर्धसैनिक बल व अन्य सुरक्षा बलों को आवासीय, सुरक्षा व अन्य सुविधा प्रदान करने पर चर्चा किया गया।

नक्सली गतिविधि पर पूरी तरह से अंकुश लगाने और बाहर से आए अर्ध सैनिक बल व जिला पुलिस के साथ मिल कर नक्सलियों के विरुद्ध अधियान चलाने के विषय पर चर्चा किया गया। इस संबंध में यह भी चर्चा किया गया कि पुलिस कर्मियों को नक्सली क्षेत्र में कैसे ड्यूटी करना है।

Leave a Reply