छात्राओं और बहनों के लिए प्रवेश पत्र हो सुलभ.. अरुणा शंकर

27 , 28 सितंबर को सिने स्टार डेजी शाह एवं अंजलि अरोड़ा के साथ बहने खेलेंगी डांडिया

मेदिनीनगर (पलामू)

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पलामू चैंबर महिला विंग द्वारा 27 एवं 28 सितंबर को आयोजित होने वाली “डांडिया नाइट 2025″की तैयारीयो पर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चेंबर महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंघानिया ने बताया हमारी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है महिलाओं में काफी उत्साह है पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सिर्फ मेदिनीनगर से ही नहीं बल्कि गढ़वा से भी प्रवेश पत्र की मांग है लेकिन स्थान सीमित होने के कारण हमारा प्रवेश पत्र समाप्ति की और है l अध्यक्ष सिंघानिया ने बताया मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा दीदी जो हमारी मुख्य अतिथि भी हैं ने चैंबर महिला विंग से अनुरोध किया है छात्राओं एवं आम महिलाओं के लिए भी प्रवेश पत्र इतना सुलभ करें ताकि वह बहने भी इस कार्यक्रम का हम सबों के साथ लुफ्त उठा सके इस पर चैंबर महिला विंग ने सहमति बनाते हुए प्रवेश पत्र को सुलभ कर दिया है जिससे छात्राओं एवं मध्यम परिवार में प्रवेश पत्र की मांग बढ़ गई है । महिला विंग की सचिव श्रीमती शिखा अग्रवाल ने बताया हमारी हमारे शहर की बहनों में दोनों सीने स्टार डेजी शाह एवं मिस अंजलि अरोड़ा के साथ डांडिया खेलने की उत्सुकता काफी है हम सबों ने इस वर्ष गुजरात एवं मुंबई की फेमस डीजे प्लेयर मिस श्रेया को भी आमंत्रित किया है जिनके धुन पर हमारी बहनें डांडिया खेलेंगी । श्रीमती शिखा अग्रवाल ने बताया इस वर्ष विशेष साउंड और लाइट की व्यवस्था की जा रही है जो कार्यक्रम को और भी भव्यता देगी। प्रोजेक्ट चेयरमैन टीना आनंद एवं श्रीमती संध्या जायसवाल ने बताया हम सब कार्यक्रम में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था कर रहे जहां प्रशासनिक सुरक्षा के साथ-साथ 20-20 महिला पुरुष बाउंसर को भी सुरक्षा में तैनात की जा रही । हमारे बाउंसर प्रवेश पत्र की जांच करेंगे और डांडिया स्थल सुरक्षा का कमान संभालेंगे l श्रीमती टीना आनंद ने बताया खाने के फूड स्टॉल नवरात्र के हिसाब से लग रहे और गुजरात से मंगाया गया शानदार डांडिया स्टिक का भी स्टॉल गांधी मैदान के अंदर रहेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर जी एवं माननीय सांसद श्री बी डी राम जी करेंगे वही प्रशासन के अलावे मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर जी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी।

Leave a Reply