दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक

हरिहरगंज ( पलामू )

शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता सीओ मनीष सिन्हा संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने किया। बैठक के दौरान क्षेत्र के हरिहरगंज, महाराजगंज,ढाब , सूलतानी, अररूआ कला, कटैया,खाप कटैया, ढकचा,बघना ,सरसोत आदि पूजा कमेटी के साथ ही दोनों समुदाय के बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग शामिल हुए। मौके पर सीओ मनीष सिन्हा ने सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा महोत्सव शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोगों से मनाने की अपील की । वहीं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करेगी । असमाजिक तत्वों पर तथा इंटरनेट मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर होगी। उन्होंने किसी भी प्रकार के अशांति और अप्रिय घटना पर सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की बात कही। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० गोपाल प्रसाद एसआई रंजीत कुमार, राकेश सिंह, अविनाश कुमार, संतोष कुमार, धनंजय गोप, अजय सिंह, कुमार सौरभ एएसआई एके त्रिपाठी, विनोद राय, सुनील यादव के अलावे भोला गुप्ता, ओमप्रकाश अकेला,मुन्ना विश्वकर्मा, अरूण मिश्रा, गंगा जायसवाल, बल्लू बलराम, राजीव रंजन, महेंद्र यादव,बुधन सिंह यादव,कृष्ण कुमार सिंह,उदय सिंह, अखिलेश मेहता, अतहर हुसैन, शमशाद अंसारी, अनिल पासवान,कपेश्वर सिंह, विश्वदीप कुमार मुखिया उमेश साव ,बिनू जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply