मेदिनीनगर (पलामू)
भारत खेल रतन अवार्ड कमिटी इंडिया के तत्वावधान में कलकत्ता स्थित प्रेस क्लब में 21 सितम्बर को अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया है! जिसमें पलामू झारखंड से क़्योंशि डा० संतोष कुमार को भारत खेल रतन अवार्ड कमिटी इंडिया के अध्यक्ष बोध नारायण यादव के द्धारा भारत खेल रतन ग्रैंड मास्टर उपाधि से सम्मानित किया गया!
इस सम्मान के उपलक्ष्य में राजा मेदनीराय स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक महासचिव सतीश कुमार व संत मरियम स्कूल के डाईरेक्टर अविनाश देव ने डा0 संतोष कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। ये सम्मान झारखण्ड व पलामू का सम्मान है। पलामू के खेल प्रेमियों मे खुशी का माहौल है।

