मेदिनीनगर (पलामू)
महालया के अवसर पर डाल्टनगंज में माता रानी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया है जो श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति,पलामू के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होती है। इस वर्ष की शोभायात्रा रविवार को जेलहाता जेल गेट (ओवरब्रिज के नजदीक) नवयुवक संघ से दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी और शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कोयल तट स्थित बंगीय दुर्गा बाड़ी में समाप्त होगी।
महालया अमावस्या का दिन पितरों की विदाई और मां दुर्गा के आगमन का प्रतीक है।इस दिन पितृ अपने लोक वापस चले जाते हैं और मां दुर्गा अपने पूरे परिवार के साथ धरती पर आगमन करती है।महालया अमावस्या के बाद शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है जो धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस वर्ष की शोभायात्रा जेलहाता (ओवरब्रिज के नजदीक) नवयुवक संघ से दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कोयल तट स्थित बंगीय दुर्गा बाड़ी में पहुंच कर समाप्त होगी।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सभी माता भक्तों से शामिल होने का अनुरोध करते हुए श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य लगे हुए हैं।

