पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद

हरिहरगंज ( पलामू )

हरिहरगंज थाना पुलिस ने शनिवार के अहले सुबह कौवाखोह स्थित टोल प्लाजा के समीप से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार को सूचना मिली थी कि एक पिकअप पर भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन संख्या BR02Q3323 को जाँच हेतु रोका गया। जाँच के क्रम में वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जाना पाया गया। वाहन से उजले रंग की प्लास्टिक की बोतल जिसके ढक्कन पर झारखण्ड एक्साइज अंकित टनाका कंपनी की 300 एम.एल. क्षमता वाली कुल 406 बोतल देशी शराब बरामद की गई। मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन एवं अवैध शराब को जब्त करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है । छापेमारी दल में एसआई राकेश कुमार सिंह, नंदलाल साहिनी के साथ पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply