हरिहरगंज ( पलामू )
पिछले 15 दिनों से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पिपरा शाखा में बैंक संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो रहा था । जिसके चलते क्षेत्रवासी काफी कठिनाईयों का सामना कर रहे थे । लेन देन बैंक के माध्यम से नहीं होने से लोगों का कई आवश्यक कार्य बाधित हो रहा था । इसका स्पष्ट जबाब शाखा के लोग भी नहीं दे पा रहे थे । विवश होकर ग्रामीण पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि सह समाजसेवी संदीप कुमार पासवान को दिया। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार से मेदिनीनगर स्थित कार्यालय में मुलाकात कर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पिपरा शाखा के बारे में जानकारी दी । इस दौरान उन्होंने कहा की तकनीकी समस्या थी जिसे दूर कर दिया गया है । 17 सितंबर से पिपरा शाखा में सुचारू रुप से कार्य होगा ।

