जिला स्तरीय अभिसरण समिति (DLCC) से 105 ग्रामों का VDP का अनुमोदन

मेदिनीनगर (पलामू)

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण समिति (DLCC) का बैठक उपायुक्त, पलामू की अध्यक्षता किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत फेज – 1 के 08 ग्राम एवं फेज – 2 के 97 ग्राम कुल 105 ग्रामों के ग्राम विकास योजना (VDP) का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया, जिसमें प्रखंड चैनपुर के 13, छतरपुर के 01, हरिहरगंज के 14, हुसैनाबाद के 07, मोदीनगर के 03, नौडीहा बाजार के 04, नीलांबर पीतांबरपुर के 11, पांडु के 07, पाटन के 07, पिपरा के 13, रामगढ़ के 05, सतबरवा के 06 एवं तरहसी के 14 ग्राम शामिल है।। प्रत्येक ग्राम में अभिसरण एवं गैप फिलिंग फंड दोनों के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जायेगा।

गैप फिलिंग फंड के तहत प्रत्येक ग्राम में फेज 1 अंतर्गत 44.77 लाख रुपये एवं फेज 2 अंतर्गत 20 लाख रुपए उपबंधित किया गया है।।

बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास शाखा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।।

Leave a Reply