विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी के सभागार में एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को इंजीयर्स डे के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एम विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि आरसीयू के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने एम विश्वेश्वरैया के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसीआईटी के प्राचार्य डॉ आर के सिन्हा ने किया। जबकि मंच संचालन इंद्रदेव कुमार ने किया। मौके पर प्रो• गोविंद सिंह,डॉ के के मिश्रा,डॉ राजू रंजन,अभिषेक कुमार सिंह,शंकर भारती,शशिभूषण,संतोष कुमार,सलोनी कुमारी,असगर अली,नित्यानंद पाल,कनक कुमारी,सुप्रिया कुमारी,प्रशांत मेहता सहित आरसीआईटी के सभी विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर व छात्र – छात्रा मौजूद थे।

