चतुराई भरी रणनीति , सोची समझी कार्रवाई और तीन खूंखार नक्सली ढेर

रांची (झारखंड)

नक्सलियों के छक्के छुड़ाने वाले हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने तीन बड़े इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन , 25 लाख का इनामी चंचल उर्फ रघुनाथ हेंब्रेम तथा 10 लाख का इनामी बिरसेन गंझू शामिल है। पुलिस अभी सर्च अभियान चल रही है।
दरअसल हजारीबाग अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगलों में एक करोड़ का इनामी नक्सली अन्य खूंखार नक्सलियों के साथ जमा हुआ है। यह इलाका हजारीबाग ,बोकारो और गिरिडीह जिले की सीमा पर स्थित है। सूचना मिलने के बाद राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर एसपी के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ रणनीति बनी। जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम गठित की गई और नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सटीक सूचना के बाद हुई सटीक कार्रवाई ने माओवादी नक्सलियों की कमर तोड़ दी। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया गया। सर्च अभियान में कई हथियार भी बरामद हुए हैं ।हालांकि पुलिस द्वारा अभी भी पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। संभावना है कि कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगी है।

Leave a Reply