रसोईया मुनवा देवी को नहीं मिल रहा है दो साल से मानदेय

बरवाडीह (लातेहर)

बरवाडी़ह प्रखंड के पंचायत केड़ टोला रबदी गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार की लापरवाही के कारण रसोईया मुनवा देवी को पिछले दो वर्ष से मानदेय नही मिल रहा है। रसोइया मुनवा देवी ने बताया कि इस स्कूल में मध्यान भोजन बनाने को लेकर रसोइया का काम सोनमणिया देवी और शांति कुंवर करती थी उसी बीच सितंबर 2023 मे शांति कुंवर का देहांत हो गया। शांती कुंवर मेरी सास थी। उसके जगह पर मै रसोइया का कार्य लगातार सितंबर 2023 से सितंबर 2025 तक करती आ रही हु। मगर आज तक विभाग से मानदेय पैसा नही मिला। जबकि मैने प्रधानाध्यापक को डेढ़ साल पूर्व ही अपना आधार कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड, अकाउंट नंबर समेत सारा कागजात जामा कर दी है। लेकिन उन्हों ने आज तक मेरा पेपर विभाग मे नही जामा किया। जब मुझे कुछ पैसे की जरूरत पड़ी तो हमने प्रधानाध्यापक से पैसा की मांग की, तो उन्हों ने कहा कि आपका पैसा नही आया है लातेहार कार्यालय मे पैसे की मांग की जा रही है इस लिए आपका मानदेय नही आ रहा है। पुनः आपकी सारी कागजात मै जिला को भेज दूंगा। वही मुनवा देवी ने विभाग के अधिकारियो से दो साल से बंद पड़े मानदेय की मांग करते हुए कहा कि मै अत्यंत गरीब आदिवासी समाज से आता हूं।

Leave a Reply