लायंस क्लब ने किया तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू )

लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर ने रविवार को शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया है। योग शिविर स्थानीय पुलिस लाइन रोड़ स्थित निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में किया गया। इसमें लॉयन्स क्लब ऑफ मेदिनीनगर के सदस्यों के अलावा समाज के बिभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ चढ़ कर भाग लिया।
तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन पतंजलि परिवार के सदस्यों और ट्रेनर ने सभी लोगों को योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया और योग करवाया।

अनेक आसनों और प्राणायामों के माध्यम से जिसमें ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन और अनुलोमविलोम, कपालभाति और सूर्यनमस्कार आदि शामिल था, दैनिक जीवन में होने वाली बीमारियों को दूर करने के उपाय समझाए गए।

लॉयन्स क्लब ऑफ मेदिनीनगर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने बताया कि निर्मला हॉस्पिटल में यह योग शिविर 5 मार्च तक चलेगा जिसमें कोई भी भाग ले सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि क्लब ऐसे और भी योग से जुड़े आयोजन शहर में करता रहेगा जिससे कि लोगों का सम्पूर्ण स्वास्थ्य बेहतर हो सके।, मुख्य रूप से डॉ गौरव विशाल डॉक्टर अमित कुमार डॉक्टर अभय कुमार राघवेंद्र नारायण सिंह सुमित कुमार पाठक नवीन पांडे ऋषिकेश दुबे संतोष नारायण टिल्लू बाबू अनुराधा कुमारी श्वेता सिंहा एवं रणजीत मिश्रा के साथ पतंजलि से राजीव शरण एवं जागरूक समाज के माताएं बहने भी शामिल रहे .

Leave a Reply