रेजिडेंशियल लीज हो सकता है .5% और कमर्शियल 2.5%
मेदिनीनगर (पलामू)
चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने बताया माननीय वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर जी के पहल से झारखंड के कई भागों के अलावा पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर की मुख्य समस्या खास महल लीज नवीकरण के निदान पर सरकार स्तर से अंतिम रूप दी जा रही जिसे जल्द कैबिनेट में रखा जाएगा जो संभवत पिछला लीज से सरल होगा l चेंबर अध्यक्ष ने बताया जहां तक मुझे जानकारी मिली है रेजिडेंशियल लीज नवीनीकरण के लिए 2% दर से घटाकर मात्र .5% करने का प्रावधान किया जा रहा और कमर्शियल लीज 5% से घटाकर 2.5% किया जा सकता । श्री शंकर ने बताया जो लोग वर्षों से लीज नहीं करा पाए उन्हें नॉमिनल फाइन का प्रावधान कर लीज नवीनीकरण करने का प्रावधान किया जा सकता l श्री शंकर ने बताया खास महल लीज एक जटिल समस्या है झारखंड बनने के उपरांत कई बार इसे सरल और सुलभ बनाने की कोशिश की गई परंतु अब तक ठोस निदान नहीं निकल सका फलत हजारों लीज नवीकरण हेतु पेंडिंग है भूमि रहते लोग उस पर कोई कार्य नहीं कर पा रहे l माननीय मंत्री राधा कृष्ण किशोर जी चुकी मेदनी नगर के रहने वाले है उन्हें लीज कि समस्या अच्छी तरह मालूम है जिसे वह अपने स्तर से बेहतर मैन्युअल लाने में लगे हैं ताकि इस नासूर का निदान हो सके l श्री आनंद शंकर ने कहा जब माननीय राधा कृष्ण किशोर जी मंत्री बने थे उस वक्त चेंबर का प्रतिनिधि मंडल ने उनसे उनके मंत्री बनने पर बधाई देते हुए पलामू का नासूर लीज नवीनीकरण जिसे वह भली-भांति जानते थे और मंत्री बनने से पूर्व कई बार हम लोगों के साथ इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भी मिले थे उसे सरल और सुलह करने का अनुरोध किया था जिसे उन्होंने अपनी प्राथमिकता सूची में रख कर काम करने का आश्वस्त दिया था जो अब संभव प्रतीत हो रहा । इस कार्य को होने से चेंबर परिवार उनका नागरिक अभिनंदन करेगा l

