मेदिनीनगर (पलामू)
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागर में हरिहरगंज नगर पंचायत के लिये योजनाओं के चयन से संबंधित बैठक हुई।बैठक में बिंदुवार तरीकों से योजनाओं का चयन एवं उसे पारित करने पर चर्चा की गयी।इनमें मुख्य रूप से हरिहरगंज पंचायत अंतर्गत ड्रेनएज सिस्टम,स्ट्रीट लाइट,सीसीटीवी का अधिष्ठापन,आश्रय गृह सहित अन्य कार्यों को लेकर चर्चा की गयी।इस दौरान कुल 74 योजनाओं को पारित करने का निर्णय लिया गया।आवंटन प्राप्त होने के बाद प्रशासनिक स्वीकृति के पश्चात योजनाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,छत्तरपुर एसडीओ आशीष गंगवार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम,हरिहरगंज के नगर प्रशासक फैजुर रहमान,सांसद प्रतिनिधि,नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य उपस्थित रहे।

