भाजपा जिला कार्यालय में नगर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न

मेदिनीनगर (पलामू)

भाजपा जिला कार्यालय में नगर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता एवं संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। बैठक में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं स्वदेशी अपनाओ आत्मनिर्भर भारत बनाओ अभियान को जोर शोर से प्रसार प्रचार चलने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि स्वदेशी, लोकल लोकल फोर भोकल, जीएसटी रिफॉर्म को 25 दिसंबर तक जन जागरण अभियान के रूप में चलाया जाएगा। श्री तिवारी ने कहा कि आगामी 14 अक्टूबर को मेदिनीनगर टाउन हॉल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री मा० अर्जुन मुंडा जी का आगमन होगा। जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री ज्योति पांडे जिला उपाध्यक्ष सभी अभिमन्यु तिवारी जिला मंत्री ओमप्रकाश पप्पू कार्यालय मंत्री नंदलाल प्रसाद किसान मोर्चा प्रदेश समन्वयवक जितेंद्र तिवारी कार्यक्रम प्रभारी मंजू गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना किशोर किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय कुशवाहा आईटी सेल शुभम प्रसाद रोशन गुप्ता प्रेम प्रकाश आनंद कुमार रणजीत सिंह अभी ठाकुर सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply