दुर्गोत्सव में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी ,बाहुबली फिल्म की सेट के तर्ज बनेगा पूजा पंडाल

मेदिनीनगर (पलामू)

जी एल ए काॅलेज स्थित जय मां जगदम्बे क्लब के दुर्गोत्सव में महिलाओं की भागीदारी एक नया मुकाम बना रही है। पूजा समितियों में ज्यादातर पुरुषों की भागीदारी रहती है लेकिन जी एल कालेज स्थित पूजा समिति में समिति के संस्थापक संरक्षक अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय(पप्पू पाण्डेय)वर्तमान संरक्षक गोविंद सिंह(छोटू)व वर्तमान अध्यक्ष गौरव सिंह ने इस वर्ष मुहल्ले में संपर्क स्थापित कर महिलाओं से आगे आने का अनुरोध किया।
मालूम हो कि इस वर्ष क्लब के द्वारा बाहुबली सिनेमा के सेट की तर्ज पर पन्द्रह लाख रुपए की लागत से पूजा पंडाल बनाया जा रहा है।यह पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा और श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।इस क्लब की खासियत रही है की इसके द्वारा पूर्व में भी आकर्षक पूजा पंडाल बनाया जाता रहा है।
इस वर्ष के पूजनोत्सव में सुमन सिंह,डिंपल सिन्हा,सपना सिंह,मनी सिंह,पल्लवी कुमारी,पुनम कुमारी,ज्योति गुप्ता किरण सिंह,नीतू गुप्ता,आशा शर्मा,निहारिका सौरभ,रेखा और अर्चना शुक्ला प्रमुख है। महिलाओं का जत्था पूजनोत्सव में सहयोग राशि इकट्ठा करने से लेकर पूजा अर्चना में शामिल होने से अलग तरह का भक्तिमय माहौल बन गया है।यह आयोजन महिलाओं की भागीदारी और सहयोग का प्रतीक बन गया है।

Leave a Reply