चियांकी पंचायत के पहाड़ के पास रविवार साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ

मेदिनीनगर (पलामू )

मेदिनीनगर सदर प्रखंड के चियांकी पंचायत के पहाड़ के पास रविवार साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया। साप्ताहिक बाजार का उदघाटन सदर प्रखंड प्रमुख बसंती देवी, ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद, चियांकी मुखिया बिनको उरांव, उप मुखिया सबीता देवी, पंचायत सचिव कंचन कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले आये हुए अतिथियों को फुल माला व बुके गमछा देकर सम्मानित किया गया। बाजार में सब्जी, फल, चाय पकौड़ी दुकान लगाये गये। मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि चियांकी पंचायत को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है। बाजार लगने से लोगों को स्थानीय स्तर पर जरूरत की खाने का समान आसानी से मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाजार का विकास होना क्षेत्र के विकास का प्रतीक है। बाजार से आय का श्रोत भी बढ़ेगा। मौके पर चियांकी मुखिया बिनको उरांव ने कहा कि बाजार से आदर्श चियांकी पंचायत आकर्षण का केंद्र बनेगा। आने वाले पीढ़ी को यह बाजार विकसित रूप में मिलेगा। यहां के आमलोगों को जरूरत की सामान खरीदने में सहुलियत होगी। मौके पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने कहा कि बाजार लगने से लोगों को सामान खरीदने के लिए मेदिनीनगर शहर नहीं जाना पड़ेगा। गांव का सब्जी बाजार में ही मिलेगी। मौके पर अवधेश विश्वकर्मा, बसंत मेहता, ज्योतिचरण सिंह, संगीता देवी, परवेज अख्तर, हसबुदीन अंसारी, संगीता देवी, शारदा देवी, सुनैना देवी, सरोज देवी, योगेंद्र मुसहर, समाजसेवी विरेंद्र, देवचरण, महेश राम, बिमलेश उरांव, धनंजय, बृजबिहारी सिंह, चंदन मेहता समेत कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply