देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा नेस्वच्छता अभियान एव रक्तदान शिविर का आयोजन किया

मेदिनीनगर (पलामू)

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एमएमसीएच परिसर में स्वच्छता अभियान एव रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा के युवाओ मे अनिल पासवान, आनंद कुमार,निशांत कुमार,दीपक सिंहा, मुकेश गुप्ता,राजेश जायसवाल, शशांक सुमन,राजेंद्र चंद्रवंशी,कंचन ठाकुर व अन्य ने अपने अपने रक्तदान ब्लड बैंक में किये। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। जीवन बचाने में रक्त ही रक्षक का कार्य करती है इसलिए रक्तदान को महादान भी कहा जाता है। आज यहां युवा बढ़ चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं उनको मैं बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। बीजेपी झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा पार्टी द्वारा मनाया जाता है जिसमें समाज सेवा के साथ-साथ रचनात्मक कार्य किए जाते हैं जिससे लोगों में देशभक्ति एवं सेवा भाव जागृत हो सके । भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा पार्टी द्वारा विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक आलोक चौरसिया श्याम नारायण दुबे प्रफुल्ल सिंह दुर्गा जौहरी विजय ओझा शिवकुमार मिश्रा ईश्वरी पांडे छोटू सिंहा सरवन गुप्ता भोला पांडे अजय सिंह उदय शुक्ला धर्मदेव सिंह यादव श्वेताग गर्ग शुभम प्रसाद सुनील पांडे विजय सिंह विनय सिंह सोमेश सिंह संजय कुमार पंकज शर्मा अखिलेश मेहता अलग दुबे मनोरंजन दुबे विजय कुशवाहा श्याम जी चौधरी रिंकू दुबे संदीप दास नंदलाल गुप्ता नवीन पांडे ओमप्रकाश पप्पू सतीश पासवान रीना किशोर मंजू गुप्ता व अन्य मौजूद थे।
मेदिनीनगर सदर अस्पताल परिसर में ही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसका शुभारंभ मा० सांसद बीडी राम उप विकास आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन पलामू भाजपा अध्यक्ष अमित तिवारी सिविल सर्जन अनिल श्रीवास्तव जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान सुपरिटेंडेंट अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें काफी संख्या में आंगनवाड़ी सहायिका सेविकाएं एएनएम जलसहिया सेल्फ ग्रुप की महिलाएं मौजूद थी। उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के लाइव स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम को भी देखा सुना। पोषण अभियान को एक देशव्यापी जन आंदोलन बनाने के लिए पोषण माह शपथ भी ऊसभी लोगों ने लिया। राष्ट्रीय पोषण माह मे हर घर हर विद्यालय हर गांव हर शहर एवं प्रत्येक पोशाक तक संदेश पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ भी रवाना की गई। जो हर घर हर गांव तक माताएं बहने बेटियों एवं अन्य सभी को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार बनाने का प्रेरणादायक संदेश देगी।

Leave a Reply