मेदिनीनगर (पलामू)
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज स्थित झारखंड के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के आवास पहुंचकर उनके पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक स्वर्गीय ध्रुव नारायण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री दास ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय ध्रुव नारायण सिंह संघ परिवार के स्तंभ रहे हैं उनका संपूर्ण जीवन हमेशा गरीबों की सेवा में लग रहा था। उनके विचार आज भी समाज के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह अपने श्री चरणों में स्वर्गीय ध्रुव बाबू को स्थान दें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश पदाधिकारी श्री गणेश मिश्रा सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सुनील पासवान विजय ओझा शिवकुमार मिश्रा बिट्टू सिंह दिलीप तिवारी अविनाश वर्मा जय दुबे अरविंद गुप्ता धीरेंद्र दुबे प्रियरंजन कुमार जितेंद्र तिवारी दो प्रेमजीत कुमार शशि भूषण पांडे विजय शर्मा कुमार गौरव अविनाश सिंहा उर्फ छोटू सरवन गुप्ता अजय सिंह सुनील तिवारी विजय पाठक विजय ठाकुर राजेश गुप्ता श्वेतांग गर्ग विजय कुशवाहा विकास सिंह संजय कुमार राजेश सिंह शिवकुमार पांडे रोहित शर्मा रोहित पाठक भूषण सिंह रोहित सिंह पिंकू सिंह सहित पार्टी के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।

