राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान पहली जुलाई 20 25 से शुरू पहली जुलाई से 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान की शुरुआत

मेदिनीनगर (पलामू)

माननीय नालसा के निर्देशन व झालसा रांची के तत्वाधान में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष व प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय के मार्गदर्शन में मेडिएशन फॉर द नेशन (राष्ट्र के लिए मध्यस्थता)अभियान की शुरुआत पलामू जिले में पहली जुलाई से की गई ।90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान में वैवाहिक विवाद ,दुर्घटना दावे ,घरेलू हिंसा मामले ,चेक बाउंस मामले , ऋण वसूली मामले ,व
भूमि अधिग्रहण ,व सुलहनीय आपराधिक मामले व दीवानी सभी तरह के मामले मे मध्यस्थता कर पक्षकारों में समन्वय बनाकर अधिक से अधिक मामले निस्तारण शीघ्र हो के लिए किया जा रहा है। जन हितैषी का सशक्त माध्यम मध्यस्थता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि अभियान में पक्षकारों की सुविधा के अनुसार मध्यस्थता निपटान का प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता विवादों को सुलझाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है ।जिसमें एक तटस्थ तीसरा पक्ष मध्यस्थ पक्षो को आपसी सहमति से विवाद का समाधान खोजने में मदद करता है ।उन्होंने कहा की यह प्रक्रिया अदालती कार्यवाही से कम खर्चीली और समय की बचत करने वाली होती है। और इसमें पक्षो को अपनी बात करने और समझौते में सक्रिय रूप से भाग लेने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि पलामू जिला में भी यह अभियान की शुरुआत कर दी गई है

Leave a Reply