विश्रामपुर (पलामू)
समाजसेवी सह राजनेता ऋतुराज मिश्रा ने गुरुवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से रांची जाकर मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा स्थित कार्यालय में हुई। ऋतुराज मिश्रा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से पलामू के स्वास्थ सुविधाओं पर चर्चा की। उन्हें सरकारी अस्पतालों के वर्तमान हालात की जानकारी दी। निजी अस्पतालों के मनमानी के बारे में भी बताया। कहा कि निजी अस्पताल संचालक मरीजों को इमोशनल ब्लैकमैल कर उनसे मनमाना पैसा वसूलते हैं। जिसपर रोक लगाने की जरूरत है। इरफान अंसारी ने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी या गैर सरकारी अस्पतालों में कुछ भी गलत होता है तो इसकी जानकारी तुरंत फोन कर के दें। जांचोपरांत दोषियों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। ऋतुराज मिश्रा ने स्वास्थ्य मंत्री को पलामू आने का निमंत्रण भी दिया,जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

