पंडवा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में मंत्रोंचारण कर हुई भगवान शंकर की विधि विधान से पूजा- अर्चना

थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव व एसआई विजय मेहता के नेतृत्व में एसआई विक्की कुमार ने सपत्नीक किया रुद्राभिषेक

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू जिले के पंड़वा थाना परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिवरात्रि मनाई गई। शिव मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से गुलाब व रजनीगंधा के फूलों से सजाया गया था। पंडित मंगल मिश्र ने पूरे विधि- विधान से पूजा संपन्न कराया। पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव व एसआई विजय मेहता के नेतृत्व में एसआई विक्की कुमार ने सपत्नीक रुद्राभिषेक किया।इसके पूर्व शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराकर लोटे से जल चढ़ाया गया। फिर चंदन का तिलक लगाकर, बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, कमल गट्टा, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र चढ़ाया गया। इसके पश्चात भगवान शंकर की मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा- अर्चना की गई। पूरे विधि विधान से – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बंधना मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् महामृत्युंजय मंत्र सहित अन्य मंत्रों से भगवान शंकर का अभिषेक कराया गया। इस क्रम में भगवान शंकर का गाय के दूध सहित गंगा जल से अभिषेक कराया गया।
मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि शिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है। पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की शादी हुई थी। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। भगवान शिव की कृपा व आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि को बहुत खास माना गया है। शिवरात्रि के दिन सुबह से लेकर पूरी रात तक दीपक जलाने से शिव व पार्वती की कृपा प्रप्त होती है। माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही अविवाहितों को मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। एस आई विक्की कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि के त्योहार पर श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं। इस दिन शिवालय जाकर शिवलिंग पर गंगाजल व गाय का दूध अर्पित करने से कल्याण होता है।
मौके पर एएसआई शिव प्रसाद मेहता, एएसआई सुनील कुमार चौधरी, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई अनुज कुमार तिवारी, जितेंद्र ठाकुर व राजेंद्र पासवान सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply