दोनो साथ रहने पर सहमत ।राजी खुशी हुए विदा
मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार में कलिंदा देवी ने आवेदन देकर अपने पति रणधीर कुमार, ससुर बंगाली राम,सास सरोजनी देवी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दी थी।इस मामले में उसके आवेदन को पंजीकृत करते हुए उसके पति,ससुर व सास को नोटिस भेजा गया था। डालसा सचिव ने दोनो पक्ष में मध्यस्थता के माध्यम से विवाद सुलझाने हेतु लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय को प्रति नियुक्त किया था। दोनो पक्ष से सुलह का प्रयास तीन तिथि तक किया गया।दोनो पक्ष पति पत्नी सुलह कर लिए व संयुक्त सुलहनामा दोनो पक्ष के द्वारा दाखिल किया गया।पति अपने बच्चे को ठीक ढंग से रखेगा।तथा दोनो पक्ष एक दूसरे का ख्याल रखेंगे।दोनो पक्ष आपस में समझौता कर आज राजी खुशी से। बिदा हो गए।इस तरह एक परिवार उजड़ने से बच गया।डालसा का यह प्रयास काफी सराहनीय रहा।यहाँ लिटिगेशन के साथ साथ प्री लिटिगेशन व मिसलेनियस के मामले में भी सुलह समझौता कराकर कई मामले निपटाए गए है।