हरिहरगंज (पलामू ):
प्रखंड परिसर स्थित हरिहरगंज पूर्वी पैक्स में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने फीता काटकर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को धान खरीद में किसी तरह की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसान को धान का उचित मूल्य मिले इसे लेकर सरकार दृढ़ संकल्पित है। धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान बेचने पर किसानों को प्रति क्विंटल 2400 रूपए मिलेगा। उद्घाटन के मौके पर सीओ मनीष सिन्हा, जिप प्रतिनिधि राजेश राम,राजद नेता रवि कुमार यादव, कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी, थाना प्रभारी चंदन कुमार, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, क्रय पदाधिकारी शशिकांत पासवान, सीआई संजीव कुमार पैक्स अध्यक्ष अमलेश कुमार अरविंद सिंह, रामप्रवेश सिंह, रामनंदन यादव,टिंकू गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।