नावाबाजार (पलामू )
नावाबाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित बुलबुल हॉस्पिटल के प्रांगण में सोमवार को कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई । जहां विश्रामपुर विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक व संचालन नावाबाजार प्रखंड अध्यक्ष मीर खुर्शीद आलम ने की। समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी रविंद्र सिंह, सदस्य भीम कुमार, जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी, खुर्शीद आलम, उंटारी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह, पांडू प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला, विश्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला, मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष आनंद यादव शामिल हुए। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मंच मोर्चा के अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए रविन्द्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कहां भूल व चूक हुई, इस पर चिंतन व मंथन कर इसे दुरुस्त किया जाएगा। अपेक्षा के अनुरूप पार्टी प्रदर्शन नहीं कर पाई, इससे कांग्रेस हताश नहीं है। जबकि आला कमान के निर्देशानुसार पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के द्वारा गठबंधन धर्म का भी पालन किया गया है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार है। ऐसे में किसी भी कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश पदाधिकारी भीम कुमार ने कहा कि पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ता पूर्व की तरह लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें। कार्यकर्ताओं का हौसला कमजोर नहीं हुआ है। उत्साह के साथ बुथ स्तरीय कमेटी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना होगा। जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं में उत्साह कायम है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी है। जहां सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के हित में कार्य किए जाते रहेंगे। आला कमान के द्वारा जो भी निर्देश पार्टी हित में प्राप्त होता रहा है उसका अनुपालन सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाता रहा है और आगे भी यह क्रम बना रहेगा। सभी को बुलंद हौसलों के साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने की संकल्प दिलाया। साथ हीं कहा कि जब बुथ कमेटी मजबूत होगा तो हमें सोचने विचारने की जरूरत नहीं पड़ेंगे। बैठक में विधानसभा प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी, नावाबाजार प्रखंड अध्यक्ष मीर खुर्शीद आलम, विश्रामपुर अध्यक्ष रवींद्र शुक्ला गुड्डू, उंटारी रोड प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह, पांडू प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला सहित कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।