विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामपुर के नव निर्वाचित विधायक नरेश प्रसाद सिंह का विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बीमोड़ पर युवा समाजसेवी ऋतुराज मिश्रा के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने सिंह को माला पहनाकर जीत की बधाई दी। मिश्रा ने विधायक नरेश प्रसाद सिंह को क्षेत्र के विकास में हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की देव तुल्य जनता का अपार्जन समर्थन मिला है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। लोगों के विश्वास पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि वे वर्षों से क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मिलते रहे हैं। क्षेत्र की परेशानी व समस्याओं को बहुत नजदीक से देखा है। जिसे दूर करने का उनका हर संभव सार्थक प्रयास होगा। समस्याएं उनके दिमाग में दौड़ रही है जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है। सड़क, सिंचाई व स्वास्थ्य की क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र को समृद्ध बनाने का कार्य किया जाएगा। क्षेत्र में उनका भ्रमण लगातार होगा, लोगों के लिए सर्व सुलभ होंगे। प्रखंड सह अंचल के कार्यों में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाएगा। मौके पर विकाश उपाध्याय, मणिभूषण पांडेय, विकेश पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।