- झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा
विश्रामपुर (पलामू )
कांग्रेस का जन संवाद अभियान कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुर के बीमोड पर शनिवार की देर शाम में चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां चौपाल कार्यक्रम झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव सहित जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, केएन त्रिपाठी, मानस सिन्हा, सत्यनारायण सिंह, बिजय चौबे, अमृत शुक्ला, पूर्णिमा पांडेय, संतोष कुमार चौबे, प्रभात दुबे, नंदलाल शुक्ला, सत्यनारायण तिवारी, सतीश तिवारी, विजय राम, सुधीर चंद्रवंशी, सतीश कुमार चौबे, अधिवक्ता सुधीर चौबे, अजय साहू, आदि शामिल हुए।
चौपाल कार्यक्रम में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि पार्टी के बड़े नेता प्रदेश के गांव में जाकर आम लोगों से मिलेंगे व उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध करेंगे। ताकि अगली सरकार बनने पर उसका प्राथमिकता के आधार पर उसे दूर किया जा सके। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता जो दूसरे प्रदेश के हैं, झारखंड में आकर क्या करेंगे? वे केवल भाषण देकर चले जाएंगे। काम तो नहीं करेंगे, काम तो यहां के नेताओं को ही करना है। सरकार के द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है, मंईयां सम्मान योजना से 18 से 50 साल के महिलाओं को सरकार 12 हजार साल में दे रही है। अबुआ आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुआ है। किसानों के दो लाख तक केसीसी ऋण व बिजली बिल माफी से लोग काफी खुश हैं।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग टिकट के लिए आवेदन किया है वे आयोजित कार्यक्रम में भाषण नहीं देंगे। ऐसा होने से कार्यक्रम में विवाद हो सकता है। केवल बड़े नेता ही चौपाल में जनता से सीधा संवाद करेंगे।
आयोजित चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक व पार्टी के विश्रामपुर अध्यक्ष रविंद्र कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार चौबे ने किया। चौपाल कार्यक्रम में लोगों के साथ जन संवाद स्थापित किए गए। एक स्वर में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने का अपना संकल्प दुहराया। आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लें विश्रामपुर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला उतरी रोड अध्यक्ष रिंकू सिंह पांडू अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला विजय पासवान सत्यनारायण तिवारी जितेंद्र कमलापुरी सोनू सिंह नागेंद्र चौबे डॉक्टर इलियास अंसारी आलोक चौबे श्रवण दुबे , विश्रामपुर 20 सूत्री रामचंद्र दीक्षित, उंटारी रोड अशोक सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल थे।