विधायक ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू, गढ़वा रोड स्टेशन पर स्वागत में उमड़े लोग

विश्रामपुर (पलामू)

जमशेदपुर से पलामू होकर पटना तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो गया। गढ़वा रोड स्टेशन पर रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत हेतु काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने गढ़वा रोड स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडा दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा झारखंड को वंदे भारत ट्रेन का सौगात दी गई है, जिसका लाभ पलामू को मिला है। वरीय रेल अधिकारियों ने बताया कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस जमशेदपुर से खुलकर बरकाकाना जंक्शन,डालटनगंज,गढ़वा रोड,सोन नगर,गया भया पटना तक जायेगी। अभी यह एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी.प्रत्येक रविवार सुबह 11.50 बजे गढ़वा रोड़ पहुंचेगी जो पटना के लिए जायेगी। वहीं सोमवार को शाम 5 बजे के लगभग पटना से गढ़वा रोड़ आयेगी। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, डॉ बी पी शुक्ला,विधायक प्रतिनिधि राजन पांडेय ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी,संतोष राम,प्रमोद दिक्षीत,छोटन सिंह,अनिल पासवान,केयास चौधरी,सुरेंद्र माला कार,ज्वाला गुप्ता,शिववंश मिश्रा,विकास चौबे,उपेंद्र तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply