हरिहरगंज (पलामू):
पर्यावरण की रक्षा पेड़ -पौधे करते हैं तो हम सबकी जान माल की रक्षा पुलिस करती है। उक्त बातें पर्यावरण विद् सह केंद्रीय अध्यक्ष विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान सह पर्यावरण धर्मगुरु कौशल किशोर जायसवाल ने राखी मूवमेंट के 49 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को पिपरा थाना परिसर में पौधारोपण के मौके पर कही। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी बिमल कुमार सहित पुलिस कर्मियों के साथ सहित कई फलदार और औषधीय पौधे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ कपूर और चंदन का पौधा लगाकर किया गया। इसके बाद पर्यावरण विद् श्री जायसवाल ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को पर्यावरण धर्म की आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए पौधा लगाना जरूरी है। पौधारूपी मिसाईल का उपयोग कर प्रदूषण को समाप्त किया जाएगा। इस अवसर पर एसआई नकुल शर्मा,जीबलाल कुमार,नुनू राम मेहरा एएसआई संजय मिंज के अलावे समाजसेवी मिठू सिंह पूर्व उपमुखिया अफजल अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।