झारखंड राज्य के विभिन्न तैनाती स्थलों में उनके कमांडरों के द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा

आज 15 अगस्त 2024 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा झारखंड राज्य के विभिन्न तैनाती स्थलों में उनके कमांडरों के द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान और कुर्बान हुए जवानों की शहादत को याद किया गया साथ ही साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान और अधिकारियों के द्वारा यह प्रण प्रतिज्ञा ली गई कि देश की अखंडता और अक्षुन्नता को बनाए रखने के लिए वह अपने प्राणों की आहुति देने में कभी पीछे नहीं हटेंगे l इसके अलावा रांची के समूह केंद्र सैम्बो में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह भारतीय पुलिस सेवा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज आरोहण किया गया तत्पश्चात जवानों को उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्य के लिए अलंकृत किए गए और उनके कार्य में उत्साह वर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस उप उपमहानिरीक्षक तथा कमांडेंट के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौजूद थे .

Leave a Reply