भगवान परशुराम का वंशज होना गौरव की बात : अजय तिवारी

नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू ):

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नेभगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर लेसलीगंज के कोट खास स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम जी की विधिवत पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने भगवान परशुराम जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ने ब्राह्मण समाज के लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान भगवान परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते अजय तिवारी ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हम सभी भगवान परशुराम के वंशज हैं। उनके जीवन दर्शन से हम सबों को सीख लेकर अपने अंदर अच्छे संस्कार का धारण कर समाज हित में काम करना चाहिए। उन्होंने महासभा के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं समस्याओं को दूर करने के लिए सबकी एकजुटता पर बल दिया। कहा कि संस्कार,संस्कृति एवं संस्कृत के विकास के लिए अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भगवान परशुराम के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि भगवान परशुराम जी के जीवन दर्शन से सीख लेने की जरूरत है। कुरीतियों का त्याग करते हुए सुंदर समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिनेश तिवारी एवं संचालन अनिकेत पांडेय व चंदन दूबे ने किया। वहीं कार्यक्रम में महासभा के सीताराम दूबे, रूद्र शुक्ला, अजीत तिवारी, रामनीहोरा गिरी, राघव तिवारी, नीलकंठ गिरी, धनंजय तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, जयराम तिवारी,श्याम बिहारी दूबे,सतीश मिश्रा, रामप्रकाश तवारी, जयनन्दन तिवारी, अक्षय तिवारी सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल थे।

Leave a Reply