नपुर के नरसिंहपुर पथरा सरोवर में गंगा आरती संपन्न

मेदिनीनगर (पलामू)

चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा स्थित सरोवर में रविवार की शाम गंगा आरती कार्यक्रम संपन्न हुआ । इसमें जय गंगा मैया के उद्घोष के साथ हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। वाराणसी से पधारे आचार्यों ने गंगा आरती संपन्न कराया। इसके पूर्व सरोवर स्थित नवनिर्मित सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। संध्या बेला में आयोजित गंगा आरती कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय, पूर्व जिप सदस्य संटू चौरसिया मीना गुप्ता आदि ने कहा कि हमारी भारतीय सभ्यता संस्कृति विश्व की सर्वोत्तम संस्कृति है। सनातन परंपराएं हमें धर्म व आस्था से जोड़ती है। नवनिर्मित सूर्य मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह मुखिया पति व्यास राम चौरसिया ने किया। उन्होंने कहा कि गांव निवासी धर्मपुरुष अशर्फी प्रसाद सोनी ने सरोवर के बीचो-बीच निजी खर्चे से भगवान सूर्य का मंदिर निर्माण कराया है। ईनकी श्रद्धा भक्ति व दानशीलता वंदनीय है। कार्यक्रम में नरेश प्रसाद सोनी, आचार्य प्रेम कुमार मिश्र,आशीष भारद्वाज, बृजेश शुक्ल, मंदिर निर्माता अशर्फी प्रसाद सोनी, आनंद सोनी, श्रीकांत पांडेय, संतोष सोनी, सरयू गुप्ता, सुबोध गुप्ता, प्रेम गुप्ता, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर चौधरी, काशी प्रसाद, आशुतोष रौशन, राजू गुप्ता, जवाहर गुप्ता, पवन गुप्ता, धनंजय सोनी, अवधेश पांडेय, विष्णु देव महतो, श्रवण गुप्ता, विशाल गुप्ता, लल्लू गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply