मेदिनीनगर (पलामू)
सतबरवा थाना अंतर्गत सरजा निवासी समाजसेवी श्याम बिहारी सिंह के आकस्मिक निधन पर कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। विदित हो कि श्याम बिहारी सिंह का निधन 10 फरवरी को रात्रि 11:00 बजे वाराणसी में इलाज के दौरान हो गया था। वे 70 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मणिक्राणिका घाट पर किया गया ।मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र ब्रजकिशोर सिंह दिए। उनके चाहने वाले कई शुभचिंतको ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है। कहा है कि श्याम बिहारी सिंह हर पल गरीबों के लिए तैयार रहते थे।वे हरदिल अजीज इंसान थे। उनकी कमी हमेशा समाज को खलेगी। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदीप सिंह, ललित कुमार सिंह ,अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार पांडेय,प्रेम प्रकाश ठाकुर ,उपाध्याय सिंह ,टाइगर कुमार ,मेहनाज आलम ,आनंद सिंह, उपेंद्र सिंह, देवराज यादव सचिदं कुमार ,जलील अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, समेत दर्जनो लोग शामिल हैं।