विश्रामपुर (पलामू )
विश्रामपुर ग्रामीण व नगर भाजपा की ओर शुक्रवार को भ्रमण कर दीवार लेखन अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान की शुरूआत करते हुए विश्रामपुर सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा, वरीय भाजपा नेता विनय चौबे आदि ने दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन के साथ शुरू किए गए दीवार लेखन अभियान में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आत्मसात कर इसे सफल बनाएंगे। देश में स्थिरता व स्थिर सरकार की आवश्यकता है। दीवार लेखन अभियान चलाकर देशवासियों से एक बार फिर से 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने। ताकि देश में स्थिरता के साथ विकास हो। देश में समावेश करके सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आगे ले जाएं।
वरीय भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को वर्ष 2014 व 2019 में भरपूर आशीर्वाद दिया था। पिछले 10 साल में देश में विकास के नए आयाम शुरू हुए। भारत ने दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए छलांग लगाई। इसी छलांग को तीव्र गति से आगे ले जाना है। कहां दिवार लेखन अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रत्येक घरों तक पहुंचकर पार्टी के विचारों को पहुंचाना है। मौके पर विकास चौबे, रामसरीख पांडेय, गुडु पांडेय, गुडु ठाकुर, कुंदन गुप्ता, अखिलेश शर्मा, जितेंद्र ,राजू, राजेश, सुरेंद्र कुमार,तुलसी राम, पप्पू , अमन, अनिमेष, अभिषेक, राजाराम आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।